UP Board Results आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10th और 12th का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपनी मार्कशीट

UP Board Results आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10th और 12th का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपनी मार्कशीट

UP Board Results 2025: आज उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 12:30बजे 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा। बता दें, बोर्ड ने ये जानकारी प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी थी। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

बता दें, इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एग्जाम 24फरवरी से 12मार्च के बीच आयोजित कराए गए थे। वहीं, एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन 19मार्च से शुरू किया गया था।

ऐसे चेक करें UP बोर्ड रिजल्ट

1. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको कक्षा 10या कक्षा 12रिजल्ट 2025रिजल्ट चेक करने के लिए किसी एक लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते है।

Leave a comment