
UP Board 10th,12th Results 2025: आज उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 90.11% और 12वीं कक्षा का 81.15% रहा। 10वीं कक्षा में यश प्रताप सिंह ने और 12वीं कक्षा में महक जायसवाल ने टॉप किया हैं। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एग्जाम 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित कराए गए थे।
10वीं कक्षा में किसने क्या टॉप?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले नंबर पर यश प्रताप सिंह है। दूसरे नंबर पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव है। वहीं, तीसरे नंबर पर ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन हैं।
12वीं कक्षा में किसने क्या टॉप?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले नंबर पर महक जायसवाल है। वहीं, दूसरे नंबर पर साक्षी, आदर्ष यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह हैं। तीसरे नंबर पर मोहनी है। इन सभी बच्तों ने पूरे यूपी का नाम रोशन किया है।
ऐसे चेक करें UP बोर्ड रिजल्ट
1. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको कक्षा 10या कक्षा 12रिजल्ट 2025रिजल्ट चेक करने के लिए किसी एक लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते है।
Leave a comment