Search KhabarFast

Press ESC to close

CBSE Board Exam: आज से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नियमों की अनदेखी की तो रिजल्ट पर पड़ेगा असर; यहां देखें पूरी गाइडलाइन

CBSE Board Exam: आज से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नियमों की अनदेखी की तो रिजल्ट पर पड़ेगा असर; यहां देखें पूरी गाइडलाइन

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से देशभर में शुरू हो गई हैं। इस साल 43लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 17फरवरी से 11मार्च 2026तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 17फरवरी से 10अप्रैल 2026तक चलेगी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30बजे से दोपहर 1:30बजे तक आयोजित होंगी।

CBSE की सख्त चेतावनी

CBSE ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि अगर कोई छात्र विषय से पूरी तरह हटकर या अप्रासंगिक/बेतुका उत्तर लिखता है, तो उसका पूरा रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा। यह अनुचित साधनों (UFM) की श्रेणी में आएगा। परीक्षा में केवल प्रश्न-पत्र के अनुसार ही लिखें, कोई अतिरिक्त नोट्स, कविता या अनावश्यक बातें न जोड़ें। बोर्ड ने कहा है कि मूल्यांकन में सिर्फ सिलेबस और प्रश्न से जुड़े उत्तरों को ही मान्यता दी जाएगी।

एंट्री और समय का सख्त नियम 

परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00बजे तक पहुंचना अनिवार्य। 10:00बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। 

परीक्षा हॉल के दरवाजे 9:45बजे खुलेंगे।  

छात्रों को सलाह: घर से कम से कम 45-60मिनट पहले निकलें, ट्रैफिक और मौसम का ध्यान रखें।

परीक्षा में किन चीजों की होगी जरूरत?

1. एडमिट कार्ड (प्रिंटेड, साइन किया हुआ) – बिना इसके एंट्री नहीं 

2. स्कूल आईडी कार्ड (नियमित छात्रों के लिए) या आधार/सरकारी फोटो आईडी (प्राइवेट छात्रों के लिए) 

3. नीले/काले बॉल पॉइंट पेन (ब्लू या रॉयल ब्लू) 

4. पारदर्शी पानी की बोतल 

5. पारदर्शी पाउच में स्टेशनरी: पेंसिल, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स

6. एनालॉग घड़ी (डिजिटल नहीं)

क्या बिल्कुल न ले जाएं?

1. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, हेडफोन 

2. कोई भी नोट्स, चिट, किताब, बैग, बटुआ 

3. कैलकुलेटर (जब तक विषय की अनुमति न हो) 

4. मेटलिक ज्वेलरी, भारी जूते, कैप, सनग्लास

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स 

1. रात को 7-8घंटे सोएं, सुबह हल्का नाश्ता करें। 

2. एडमिट कार्ड, पेन रात को ही बैग में रख लें। 

3. घबराहट न करें, आत्मविश्वास रखें। 

4. परीक्षा हॉल में शांति बनाए रखें, किसी से बात न करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, इस तरह चेक करें अपना मार्क्स

CBSE 10Th Result Announced:सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। CBSE ने 10वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 25 लाख से ज्यादा छाए शामिल हुए थे।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें