
Schools Admissions Decreased: भारत में स्कूलों जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो पूरे देश के विद्यालयों में साल 2023-24 में दाखिला पिछले वर्ष की तुलना में 37 लाख कम हुआ है। जिनमें 16 लाख लड़कियां शामिल हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE) की एक रिपोर्ट में यह डेटा से सामने आई है।
सरकारी आंकड़ों की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में कुल 25.17 करोड़ छात्र स्कूलों में नामांकित थे। जबकि 2023-24 में यह संख्या घटकर 24.80 करोड़ रह गई। तो वहीं, 2021-2022 में करीब 26.52 करोड़ था। इस रिपोर्ट की मानें तो प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों के नामांकन में 37.45 लाख की गिरावट आई है। इस तरह 2023-24 में लड़कियों के नामांकन में 16 लाख की कमी आई। जबकि लड़कों के नामांकन में 21 लाख की गिरावट दर्ज की गई।
कुल नामांकन में 20% छात्र अल्पसंख्यक की भागीदारी
UDISE 2023-24 ने पहली बार छात्रों का व्यक्तिगत डेटा और स्वैच्छिक आधार पर उनके आधार नंबर जुटाए। 2023-24 तक 19.7 करोड़ छात्रों ने अपने आधार नंबर शेयर किए। कुल नामांकन में 20% छात्र अल्पसंख्यक समुदायों से थे। इनमें 79.6% मुस्लिम, 10% ईसाई, 6.9% सिख, 2.2% बौद्ध, 1.3% जैन और 0.1% पारसी समुदाय से थे।
रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल लेवल पर पंजीकृत (UDISE डेटा के अनुसार), 26.9% छात्र सामान्य वर्ग से, 18% अनुसूचित जाति से, 9.9% अनुसूचित जनजाति से और 45.2% अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों में स्कूलों, शिक्षकों और नामांकित छात्रों की उपलब्धता अलग-अलग है।
फर्जी छात्रों की पहचान
व्यक्तिगत डेटा से फर्जी छात्रों ('घोस्ट स्टूडेंट्स') की पहचान और सरकार की योजनाओं का लाभ सही छात्रों तक पहुंचाने में मदद मिली। इससे सरकारी खर्च में बचत और बेहतर प्रबंधन संभव हुआ। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत छात्र डेटा जुटाया गया। इसलिए, यह डेटा 2021-22 या उससे पहले के आंकड़ों से तुलनात्मक नहीं है। यह प्रक्रिया स्कूल-वार डेटा से अलग है, जिससे शिक्षा प्रणाली की वास्तविक स्थिति सामने आती है।
Leave a comment