CISF Fireman Admit Card 2024: CISF कांस्टेबल फायरमैन एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

CISF Fireman Admit Card 2024: CISF कांस्टेबल फायरमैन एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

CISF Fireman Admit Card 2024: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने फायरमैन (कॉन्स्टेबल) 2024 की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। CISF में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए है। जिन उम्मीदवारों ने CISF कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, 24 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक CISF कांस्टेबल फायरमैन फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर उपलब्ध  है। ये परीक्षा देश भर के 35 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके बाद में लिखित परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।

CISF Fireman Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  1. CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  2. फिर CISF फायरमैन एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि एंटर करके लॉग इन करें।
  4. फिर DV/PET/PST एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।  

Leave a comment