HARYANA VIDHAN SABHA SESSION: शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बलराज कुंडू के सवालों का दिया जबाव

HARYANA VIDHAN SABHA SESSION: शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बलराज कुंडू के सवालों का दिया जबाव

चंडीगढ़:  हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर नेबलराज कुंडू ने सवालों का जबाव दिया। उन्होंने बताया कि  सरकार ने अबतक 5 लाख टैबलेट्स की खरीदे गए। टैबलेट की इंटरनल मेमोरी की क्षमता 32 जीबी है। रैंडम एक्सेस मेमोरी (रैम) साइज 2 जीबी है। टैबलेट्स का प्रकार सैमसंग गैलेक्सी टैब ए-7 लाइट खरीदे गए।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर नेइन सभी टैबलेट पर टैबलेट्स की खरीद पर ₹620 करोड़ रूपये खर्च किया गया है। उपरोक्त टैबलेट्स की खरीद के लिए निविदा 'आपूर्ति एवं निपटान निदेशालय (डी.एस.एड.डी.) हरियाणा द्वारा जारी की गई थी। तकनीकी विशषज्ञों की समिति जिसमें विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के आई. टी. प्रकोष्ठ से संयुक्त निदेशक (आई.टी.), उप निदेशक (आई.टी.) और प्रोग्रामर शामिल रहे ने विशिष्टताओं की सिफारिश की । विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव के स्तर पर इन विशिष्टताओं को मंजूरी दी गई।

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि उक्त तकनीकी विशेषज्ञों की समिति की सिफारिश तथा प्रत्याशित बोलीदाताओं के इनपुट के आधार पर विशिष्टताओं को मंजूरी दी गई। टैबलेट्स के साथ अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए 'पर्सनलाइज्ड एंड एडेप्टिव लर्निंग (पी.ए.एल.) सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाया गया है। मैसर्ज वी एक्सेल सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आईटी पार्क, चंडीगढ़ द्वारा पी.ए.एल. सॉफ्टवेयर प्रदान किया गया है।

पी.ए.एल. सॉफ्टवेयर प्रदाता के चयन के लिए एक कड़ी और व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन किया गया। इसका चयन पी.ए.एल. सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन' के स्कोर, स्कूल स्तर पर प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट, (पीओसी) की परख और संगठनात्मक क्षमता सहित सॉफ्टवेयर के व्यवस्थित स्कोर पर आधारित तकनीकी मूल्यांकन के अनुरूप किया गया। एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर भी पी.ए.एल. सॉफ्टवेयर को आंका गया। दो एम.बी.पी.एस. की गति क्षमता के साथ मुफ्त इंटरनेट की सुविधा तथा प्रतिदिन दो जी.बी. डेटा निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।

Leave a comment