JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे करें चेक, जानें सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स की है जरूरत?

JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे करें चेक, जानें सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स की है जरूरत?

JEE Main 2025 Result: NTA ने आज JEE Main सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। वहीं, इसका रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद उम्मीदवार JEE Main की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। JEE Main के पेपर देने वाले छात्रों के मन में हमेशा यही सवाल होते है कि JEE में सिलेक्शन के लिए उन्हें कितने मार्क्स चाहिए। इतनी रैंक आने पर उन्हें कौन-से IIT कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। तो आज हम आपको इस सभी सवालों का जवाब देते हैं।

ऐसे चेक करें JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट

1. सबसे पहले उम्मीदवारों को JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 

2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “Session 1Scorecard Download” पर क्लिक करें।

3. इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करना होगा।

4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट एक अलग विंडो पर खुलकर सामने आ जाएगा।

5. फिर रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले लें।

JEE में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

JEE Main के पेपर में पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 90-95 फीसदी मार्क्स चाहिए। EWS के लिए 80-85 फीसदी मार्क्स तय किए गए है। वहीं, OBC वर्ग को 75-80 फीसदी मार्क्स चाहिए। SC वर्ग के लिए 55-60 और ST के लिए 45-50 परसेंटाइल हैं।

IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए रैंक

IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए JEE Main के पेपर देने होते है। JEE Mains में शीर्ष 2,50,000 में रैंक पाने वाले छात्र ही JEE एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इसके बाद शीर्ष IIT में एडमिशन के लिए 500 से अधिक रैंक की जरूरत होगी। तो वहीं, नए IIT में एडमिशन के लिए 4500 से अधिक रैंक की जरूरत होगी।

Leave a comment