Winter Vacation: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, समय को लेकर सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Winter Vacation: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, समय को लेकर सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Winter Vacation: राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है, इसी बीच सरकार की ओर से स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया गया है। स्कूलों की विंटर वेकेशन खत्म हो रही हैं, कल यानी 15 जनवरी 2024 से स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 5 बजे के बाद कक्षाएं नहीं लगेंगी।

आपको बता दें कि, उत्तर भारत भीषण ठंड से कांप रहा है। नई दिल्ली में कल यानी 12 जनवरी की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। 1 जनवरी 2024 से शीतकालीन छुट्टियां चल रही थीं, हालांकि अब ये कल खत्म हो रही हैं।

नोएडा में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

घने कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद घोषित कर दिया गया। ठंड और घने कोहरे के कारण नोएडा जिले में कक्षा 9-12 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। वहीं, राजधानी दिल्ली में स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोले जाएंगे।

इस राज्य में बढ़ीं विंटर वेकेशन

अब चंडीगढ़ में 8वीं क्लास तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. इससे पहले भीषण ठंड के कारण स्कूल 13 जनवरी तक बंद कर दिए गए थे. चंडीगढ़ के स्कूल शिक्षा निदेशक एचपीएस बराड़ द्वारा जारी नोटिस में कहा कि, मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए और बच्चों को ऐसे अत्यधिक ठंडे मौसम के संपर्क में आने से बचाने के लिए, चंडीगढ़ के सभी स्कूल, जिनमें सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले स्कूल भी शामिल हैं, और वहां मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं के लिए 20 जनवरी तक फिजिकल मोड में कोई कक्षाएं नहीं होंगी।

Leave a comment