Search KhabarFast

Press ESC to close

हाउसफुल-5 के एक्टर पर ED की बड़ी कार्रवाई, मीठी नदी घोटाले में कई ठिकानों पर छापेमारी

हाउसफुल-5 के एक्टर पर ED की बड़ी कार्रवाई, मीठी नदी घोटाले में कई ठिकानों पर छापेमारी

ED Action Against Dino Morea: हाउसफुल-5के एक्टर और बॉलीवुड हीरो डीनू मौर्या के घर पर ईडी की रेड पड़ी है। शुक्रवार को ईडी की टीम डीनू के बांद्रा स्थित घर में पहुंची और जांच की जा रही है। डीनू मौर्या बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सुपरहिट ग्लोबल मॉडल हैं। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मीठी नदी में कथित तौर पर 65करोड़ रुपये की गाद निकालने के घोटाले के सिलसिले में मुंबई और केरल में 15से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की।

क्या है पूरा मामला?

छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डीनू मौर्या, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की समीक्षा कर रहा है। छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डीनू मौर्या, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की समीक्षा कर रहा है। ये तलाशी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज किए गए एक मामले के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धन शोधन जांच का हिस्सा है। ईओडब्ल्यू ने पहले बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13व्यक्तियों पर नदी की सफाई के काम के लिए धोखाधड़ी से भुगतान में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया था, जो 2007और 2021के बीच कभी नहीं किया गया था। ईडी को संदेह है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराए पर लेने के टेंडरों में चुनिंदा आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को काफी नुकसान हुआ। मीठी नदी, जो मुंबई से होकर अरब सागर में गिरती है, लंबे समय से गाद निकालने और बाढ़ की समस्या से ग्रस्त है।

कौन हैं डीनू मौर्या?

डीनू मौर्या एक सुपरहिट ग्लोबल मॉडल और बॉलीवुड एक्टर हैं। डीनू ने बतौर मॉडलिंग ग्लैमर की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर एक्टिंग में खूब नाम कमाया। साल 1998 में आई फिल्म 'जंगली लव स्टोरी' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही इसी साल प्रीमियर हुई टीवी सीरीज 'कैप्टन व्योम' में भी काम किया। साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' फिल्म भी काम किया। साल 2002 में आई फिल्म राज ने डीनू को बॉलीवुड का स्टार बना दिया। इस फिल्म में डीनू ने बिपाशा बासु के साथ रोमांटिक सीन्स दिए और हिट हीरो के तौर पर उभरे। उसके बाद अब तक 50 से ज्यादा फिल्मो में और सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

'कुछ समय के लिए लिखने से ब्रेक', अमिताभ बच्चन को मिली आराम की सलाह; हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए मांगी माफी

Amitabh Bachchan health: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बताया कि वह अपनी हेल्थ पर ध्यान देंगे, भरपूर आराम करेंगे और ठीक होने के लिए कुछ समय जरूर निकालेंगे। 'बिग बी' ने अपने फैंस को बताया कि वह लिखने से थोड़ा ब्रेक लेंगे।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल? 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

Diljit Dosanjh Delhi concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में फैंस को शहर में उनका परफॉर्म देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है। सिंगर के शो, जो उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है, को कथित तौर पर पुलिस द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast