भूकंप के झटके से हिले ये 2 देश, प्रशासन ने किया लोगों को सतर्क; जानें क्या थी तीव्रता

भूकंप के झटके से हिले ये 2 देश, प्रशासन ने किया लोगों को सतर्क; जानें क्या थी तीव्रता

Earthquake In Indonesia And Japan: इंडोनेशिया और जापान के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आज रविवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। भूकंप के झटकों के बाद आपदा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, इस भूकंप के कारण किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं। इंडोनेशिया, जो प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप के लिए ज्यादा संवेदनशील मानी जाती है।

जापान में भूकंप की तीव्रता

जापान के क्यूशू द्वीप के पास 5.57 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने स्थानीय लोगों में डर पैदा कर दिया। यह भूकंप भी उथले स्तर पर था, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, जापान में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। हालांकि, इस भूकंप से भी किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

दोनों देशों में हाल में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ी हैं। जापान में बार-बार भूकंप आते रहते हैं। इंडोनेशिया में भी टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों ने दोनों देशों में आगे भी भूकंप की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

Leave a comment