
Tsunami Alert After Earthquake: अमेरिका के पश्चिमी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जिसे राष्ट्रीय मौसम सेवा ने रद्द कर दिया है। दरअसल, अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के फर्नडेल में गुरुवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद सुनामी आने की संभावना जताई थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया था।
एक के बाद एक भूकंप के झटके
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की मामें तो भूकंप सुबह 10:44 बजे फेरंडेल, जो ओरेगन सीमा के पास हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है उसके पश्चिम में आया। मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटकों को सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। जिसके बाद सैन फ्रांसिस्को बे एरिया रैपिड ट्रांजिट डिस्ट्रिक्ट (BART) ने सैन फ्रांसिस्को और ओकलैंड के बीच पानी के नीचे वाले सुरंग से सभी यातायात को रोक दिया है।
बताया जा रहा है कि इस भूकंप के बाद कैलिफोर्निया में कम से कम 5.3 मिलियन लोगों के सामने सुनामी का खतरा उत्पन्न हो गया है। यूएसजीएस ने अनुमान लगाया कि भूकंप के करीब 1.3 मिलियन लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां उन्होंने इसे महसूस किया हो सकता है।
जारी की गई चेतावनी
बता दें, भूकंप आने के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कैलिफोर्निया के मोंटेरे खाड़ी के उत्तर से ओरेगन तक लगभग 500 मील (805 किमी) समुद्र तट को कवर किया गया था। उत्तरी कैलिफोर्निया में भी सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी। चेतावनी में कहा गया था कि शक्तिशाली लहरों और तेज धाराओं से आपके पास के इलाके प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए लोगों को तटों से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। ऐसे में, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
Leave a comment