DJ पर सास का डांस देखकर दूल्हे ने शादी करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

DJ पर सास का डांस देखकर दूल्हे ने शादी करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

तेरे द्वारे पर आए बारात...गाना चल रहा था। सभी दुल्हन के द्वारे पर आते है वरमाला की रस्म होती है जिसके बाद धूमधाम से दूल्हे का स्वागत किया जाता है। तभी अचानक मंडप में बैठा दूल्हा अपनी सास कि हरकत देखकर शादी करने से मना कर देते है। दूल्हे को काफी समझाया गया लेकिन दूल्हे शादी के लिए तरह नहीं हुआ और बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।

सास की हरकत देखकर दूल्हे किया ये काम

दरअसल  हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन निवासी एक युवक का रिश्ता सम्भल जिले के ही गंवा कस्बे की युवती संग तय हुआ था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद शादी की तारीख तय हुई थी और तारीख का दिन आया। दूल्हा बैंड बाजे के साथ दुल्हन के द्वार पर पहुंचा। सभी बाराती नाचते आ रहे थे। जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे। दूल्हे का स्वागत किया गया।

डीजे पर नाचते हुआ सास ने बनाए सिगरेट के छल्ले

जिसके बाद दूल्हे की एंट्री करवाई। दूल्हा मंडप पर बैठकर सभी का नाच देख रहा था कि तभी अचानक उसका ध्यान अपनी होने वाली सास पर गया और दूल्हे ने जो देखा उसके बाद वह खड़ा होकर कहने लगा कि ये शादी नहीं होगी। ये सुनकर हर की हैरान हो गया। दरअसल दूल्हे ने देखा कि होने वाली सास डीजे पर नशे में डांस कर रही है और सिगरेट के छल्ले बना रही है।

नाराज दूल्हे ने शादी करने किया इंकार

इतना ही नहीं दूसरी और दूल्हे ने दिखा कि उसकी दुल्हन हर शख्स से हाथ मिला रही है और साथ ही फलाइंग किस भी दे रही है। ये सब देखकर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा नहीं माना। वहीं दूल्हे के पिता ने बताया कि शादी तय के समय ही सब तय हुआ था कि दोनों और का खर्च दूल्हे वाले ही उठाएंगे। इतना ही नहीं सब कुछ होने बाद स्वागत के समय देखा कि दुल्हन की मां नशे में चूर थी।

नशे में इतनी चूर कि ठीक से थाली भी नहीं पकड़ा पा रही थी। ये सब देख सभी ने इग्नोर किया लेकिन उसके बाद डीजे पर जाकर सिगरेट के छल्ले बनाने लगी। काफी समझाने के बाद ना दूल्हा शादी क लिए माना और ना ही उनके घर वाले। जिसके बाद दोनों पक्ष बिना शादी के अपने घर लौट गए।        

Leave a comment