
GREEN TEA: आज-कल लोग हेल्दी रहने, वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रीन टी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।यह बॉडी को शेप में रखने और वजन को घटाने में भी मदद करती है। ज्यादातर लोगों को यह बात समझ नहीं आती है कि ग्रीन टी ग्रीन टी कब और कैसे पीनी चाहिए।
कुछ लोग सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। जिसमें दूध वाली चाय और ग्रीन टी का नाम सबसे आगे आता है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को घटाने के लिए ग्रीन टी का उपयोग किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति फिटनेस के बारे में सोचता है, तो वह भी ग्रीन टी का सेवन करना पसंद करता है।
एक्सपर्टस के मुताबिक, ग्रीन टी का सेवन करने से स्किन की क्वालिटी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है। जिस तरह से ग्रीन टी के फायदे हैं। उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। लोग अक्सर फिट रहने के लिए सुबह एक्सरसाइज के बाद खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं, जो कि काफी नुकसानदायक होता है।
खाली पेट ग्रीन टी का सेवन
खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जिन्हें टैनिन का रूप होता है। जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे पेट में दर्द, जलन या कब्ज जैसी समस्याएं भी होती हैं। ग्रीन हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में पीनी चाहिए। साथ ही ग्रीन टी में कैफीन भी पाया जाता है।जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।
ग्रीन टी पीने का सही तरीका
सुबह नाश्ते से एक घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ग्रीन टी सुबह और शाम को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, और यह वजन घटाने में मददगार होती है। एक दिन में 3-4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। कुछ लोग ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं। ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से परहेज करें।
ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, हार्ट के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही ग्रीन टी पीने से आपके हेल्थसे जुड़ी समस्याएं भी कम होती है।
Leave a comment