Paris Olympics 2024: जीत के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम पर लगे चीटिंग के आरोप? डोप टेस्ट की उठी मांग

Paris Olympics 2024: जीत के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम पर लगे चीटिंग के आरोप? डोप टेस्ट की उठी मांग

Javelin Thrower Arshad Nadeem: पैरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने कमाल कर दिया है। दरअसल 8 अगस्त, गुरुवार के दिन उन्होंने वो कर दिखाया जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने इस बार जैवलिन थ्रो के रोमांचक फाइनल में 92.97 मीटर को थ्रो के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं भारत के नीरज चोपडा ने 89.47 मीटर के थ्रो के बावजूद गोल्ड जीतने में असफल रहे और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। लेकिन अब अरशद नदीम पर चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल उनके खिलाफ़ अब डोप टेस्ट की मांग उठने लगी है।

बता दें कि नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी अरशद नदीम ने पेरिस में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया है। दरअसल उन्होंने जैवलिन के फाइनल में मुकाबले में 6 बार जैवलिन फेंकने के प्रयास किए थे। इस दौरान उनका पहला थ्रो फाउल रहा था, जबकि दूसरे थ्रो ने सभी को चौंका दिया। अरशद ने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर के साथ 16 साल पहले बने ओलंपिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले 2008 में नॉर्व के एंड्रियास थॉरकिल्डसन ने 90.57 मीटर का थ्रो किया था।

मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया-नीरज चोपड़ा

अरशद के दमदार प्रदर्शन पर अब भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बात करते हुए बताया कि हर एथलीट का अपना दिन होता है। उन्होंने कहा, “ आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है”। वहीं, अपने प्रदर्शन पर भी नीरज ने चर्चा की। उन्होंने कहा, “ जब भी हम देश के लिए पदक जीतते है तो हम सभी खुश होते है। अब खेल में सुधार करने का समय आ गया है। हम बैठकर चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे”।

Leave a comment