PM Modi on Neeraj Chopra: ‘मेहनत, अनुशासन और जुनून का परिणाम है’ पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ

PM Modi on Neeraj Chopra: ‘मेहनत, अनुशासन और जुनून का परिणाम है’  पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ

PM Modi on Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90मीटर का थ्रो फेंक कर इतिहास रच दिया। जैवलिन थ्रो इवेंट में 90.23 मीटर का थ्रो फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज के इस शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। साथ ही नीरज की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर उनकी प्रशंसा की। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर लिखा कि एक शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025में 90मीटर की दूरी पार करने और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करने पर नीरज चोपड़ा को बधाई. यह उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और जुनून का परिणाम है, भारत बेहद खुश और गर्वित है। नीरज के इस शानदार प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। नीरज ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से जैवलिन थ्रो में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया।

पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा

दोहा डायमंड लीग ने नीरज चोपड़ा ने पहले अटेम्प में 88.44 मीटर का थ्रो किया। उनका दूसरा अटेम्प फाउल रहा। तीसरा अटेम्प 90.23 मीटर का रहा। पहली बार नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का बैरियर पार किया। देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने 90 मीटर की दूरी पार की है। यानी नीरज ने जैवलिन थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर था। उन्होंने 2023 में यहां पहला स्थान हासिल किया, जबकि 2024 में वो दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a comment