
Side Effects of Black Tea: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना एक या दो कप चाय पीने की आदत होती है। अगर कोई व्यक्ति स्वस्थ है तो दिन में एक या दो कप चाय से कोई खास नुकसान नहीं होता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा चाय पीने लगे तो परेशानी होना लाजमी है। मुंबई में एक 42 साल के शख्स को ज्यादा चाय पीने की इतनी बुरी आदत लग गई कि उस व्यक्ति किडनी फेल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, यह शख्स हर रोज ग्रीन और लेमन टी पीता था और उसमें से उसे विटामिन Cज्यादा मात्रा मिलाता था। कोरोना के बाद विटामिन सी का चलन इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया, लेकिन चाय के साथ विटामिन Cका सेवन किडनी और लिवर पर बुरा असर डाल सकता है और कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है।
गुर्दे की पथरी का खतरा
आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बतानें वाले हैं जो मुंबई के एक नागरीक के साथ हुआ, संदीप चौहान के पैर में सूजन होने लगी और भूख न लगने के कारण उन्हें बार-बार उल्टी हो रही थी। जब उसकी जांच की गई तो डॉक्टर हैरान रह गए। मरीज की किडनी बहुत ज्यादा हद तक खराब हो गई थी। कई परीक्षणों के बाद डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि संदीप हर दिन कई कप चाय और विटामिन Cका सेवनज्यादा मात्रा में करते थे। मुंबई के KIMहॉस्पिटल की डीन डॉ. संगीता रावत ने बताया कि कोविड के दौरान ब्लैक टी और विटामिन सी लेने का चलन बढ़ा है, लेकिन हर किसी को इसकी जरूरत नहीं है। जिन लोगों को कुछ अन्य समस्याएं हैं, उनके लिए बहुत अधिक चाय और विटामिन सी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। संदीप एक विज्ञापन एजेंसी में ऑफिस बॉय है।
वे वेंडिंग मशीन से रोजाना कई कप ग्रीन या लेमन टी पीते थे। इस चाय में विटामिन सी भी मिलाया गया था. संदीप को पहले से ही हाइपरटेंशन था, जिसका उन्हें पता भी नहीं था। जब वह हॉस्पिटल आए तो उनका केराटिन लेवल 10 था जबकि सामान्य तौर पर 1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं जब किडनी की बायोप्सी की गई तो उसमें ऑक्सालेट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई गई, जो एक बड़ी वजह है गुर्दे की पथरी के लिए.
विटामिन Cका अधिक सेवन कैसै है हानिकारक केईएम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. तुकाराम जमाले ने बताया कि मरीज को कई कप काली चाय पीने की खतरनाक आदत थी. इसके कारण काली चाय और विटामिन सी के कारण उनके शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा बढ़ती चली गई, जिसका उन्हें पता ही नहीं चला। विटामिन सी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर में आयरन की वृद्धि और अवशोषण के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है। हमें प्रतिदिन 75से 90मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है। यह अधिकतर भोजन से प्राप्त होता है। अगर कमी हो तो डॉक्टर 1000मिलीग्राम तक विटामिन सी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।
ज्यादा चाय और विटामिन सी से होती हैं कई बीमारियाँ
अगर डॉक्टर बताएं तो यह सुरक्षित है, लेकिन अगर विटामिन सी अधिक मात्रा में लिया जाए तो विटामिन सी शरीर में टूटकर ऑक्सालेट में बदल जाता है, जिससे कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है और यह किडनी में पथरी के रूप में सामने आती है। इतना ही नहीं, अगर विटामिन सी का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो लिवर, गठिया और किडनी की बीमारी हो सकती है। अतिरिक्त विटामिन सी किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है।
Leave a comment