
Diwali 2023: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है जिससे धन की कमी कभी नहीं होती है। वहीं धनतेरस के दो दिन बाद दिवाली का पर्व आया है। इस दिन भी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही दिवाली के दिन घी और सरसों के तेल जलाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको हम घी और तेल के दीप जलाने का कारण और फायदा बताते है।
दरअसल धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। जहां अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाए थे और प्रभु राम का स्वागत किया था। तभी से ये परंपरा चली हुई है। इस दिन घी और तेल के दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।वहीं मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर पर दीपक जलते हैं।
तेल का दीपक जलाना
बताया जाता है कि घर में मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से शनि और मंगल ग्रह मजबूत होते हैं। साथ ही इन ग्रहों द्वारा आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
घी का दीपक जलाना
इसके अलावा इस दिन घी का दीपक भी जलाना जाता है जो बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन गाय के घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। साथ ही घी का दीपक जलाने से घर की तरक्की होती है। घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। यही वजह है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए।
Leave a comment