Diwali 2023: दिवाली पर करें ये उपाय, घर में मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali 2023: दिवाली पर करें ये उपाय, घर में मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali 2023 : दीपों का त्योहार दीपावली आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। दिपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख समृद्धि आती है। आज के दिन आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनको करने से घर में सुख समृद्धि आएगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

गणेश-लक्ष्मी की साथ तस्वीर का करें प्रयोग : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भगवान गणेश को खुश करना बेहद जरूरी होता है। कहा जाता हैं कि मां लक्ष्मी के दत्तक पुत्र गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य पूरे नहीं होते हैं। ऐसे में दीपावली के अवसर पर विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि पूजा में ऐसे तस्वीर का प्रयोग करना चाहिए, जिसमें गणेश जी और लक्ष्मी जी की साथ में हो।

कमल का फूल अर्पित करें :दीपावली के दिन गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी को लाल फूल या कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। पूजा में कमलगट्टा भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि, माता लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय होता है। इस फूल को अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

सफेद मिठाई का लगाएं भोग :दीपावली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में सफेद बर्फी, खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों पर मां कभी निराश नहीं होती हैं। इसके अलावा, भगवान गणेश जी की कृपा से आप संतान, सुख, समृद्धि और सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a comment