Diwali 2023: दिवाली सफाई के दौरान न फेंके ये चीजें, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Diwali 2023: दिवाली सफाई के दौरान न फेंके ये चीजें, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिपावली से कुछ दिनों पहले खरीददारी और घर की सफाई शुरू हो जाती है। लोग घर के कोनों कोनों की सफाई करते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी गंदगी वाली जगह पर वास नहीं करती। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो घर के सफाई के दौरान नहीं फेंकनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ये चीजें फेंकने से मां लक्ष्मी चली जाती हैं।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से होता है, धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी खरीदने के अलावा झाड़ू भी खरीदते हैं जिसे खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली की सफाई करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शुक्रवार और गुरूवार के दिन घर से पुरानी झाड़ू न फेंकें।

शंख कौड़ी का लक्ष्मी जी से है संबंध

इसके साथ ही शंख कौड़ी का संबंध लक्ष्मी जी से माना जाता है। मान्यता है कि कौड़ी माता लक्ष्मी को चढ़ाने से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।  दिवाली की सफाई के दौरान अगर आपको कोई पुराना शंख या कौड़ी मिलता है तो उन्हें भूल से भी बाहर नहीं फेंकनी चाहिए। ये दोनों ही चीजें मां लक्ष्मी जी का प्रतीक मानी जाती हैं। इन्हें धोकर घर के मंदिर या किसी पवित्र जगह पर रख देना चाहिए।

कभी कभी दिवाली की सफाई के दौरान मोरपंख भी मिल जाता है। अगर आपको भी दिवाली की सफाई के दौरान मोरपंख मिल जाता है तो ये बेहद ही शुभ होता है। मोरपंख श्रीकृष्ण जी को अति प्रिय होता है। मोरपंख घर में लगाने से मां लक्ष्मी और कृष्ण भगवान की कृपा बनी रहती है। मोर पंख को गलती से भी बाहर या कचरे में नहीं फेंकनी चाहिए, ऐसा कहा जाता है किघर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

न फेंके लाल कपड़ा

वहीं अगर आपको अलमारी में कोई पुराना लाल कपड़ा मिलता है, तो उसे भी नहीं फेंकना चाहिए बल्कि संभालकर रखना चाहिए। लाल रंग सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दौरान पूजा में मां लक्ष्मी को लाल रंग के कपड़े ही पहनाने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।

दिवाली की सफाई के दौरान पुराने सिक्के भी मिल जाते हैं जिसे आज के दौर में इस्तेमाल न होने के कारण हम फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इनके घर में होने से मां लक्ष्मी का वास रहता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में सिक्कों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें भी फेंकना नहीं चाहिए ऐसा माना जाता है कि इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।  

 

Leave a comment