Diwali 2023: भारत के इस राज्य में नहीं मनाया जाता दीपावली का पर्व, जानें इसकी वजह

Diwali 2023: भारत के इस राज्य में नहीं मनाया जाता दीपावली का पर्व, जानें इसकी वजह

Diwali 2023: दिवाली की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। बाजारों में लोगों की भीड़ बताती है कि इस बार की दिवाली के लिए लोगों में कितना क्रेज है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा  की जाती है। कहा जाता है कि इस पूजा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। लेकिन भारत में एक ऐसा भी राज्य है जहां दिवाली का पर्व नहीं मनाया जाता है। हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते है।

भारत के इस राज्य में नहीं मनाई जाती दिवाली

दरअसल केरल में दिवाली का पर्व नहीं मनाया जाता है। इसके पीछे एक कारण है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन सालों पहले केरल के राजा महाबली की मौत हो गई थी। जिसके कारण यहां आज तक दिवाली नहीं मनाई जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि केरल के लोग राजा महाबली की पूजा किया करते है। जिस वजह से ये परंपरा आज भी जारी है।

दिवाली ना मनाने का कारण है बेहद खास

इस वजह के अलावा एक और दिवाली ना मनाने का कारण है हिंदू। केरल में हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं। तमिलनाडु में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। वहां पर लोग नरक चतुदर्श का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। 

Leave a comment