Diwali 2023: धनतेरस पर बन रहे हैं ये 5 शुभ संयोग, ज्योतिष शास्त्र से है विशेष महत्व

Diwali 2023: धनतेरस पर बन रहे हैं ये 5 शुभ संयोग, ज्योतिष शास्त्र से है विशेष महत्व

Diwali2023:दीपावली में बस कुछ ही दिन रह गए है, सनातन संसक्रिती में इस दीन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास संपूर्ण वर्ष में विशेष शुभ माना जाता है,क्योंकि इस दिन के बाद से सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों की कतार शुरू हो जाती है, जिनमें धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, रूप चौदस, दीपावली, अन्नकूट महोत्सव, चित्रगुप्त जैसे त्योहार शामिल हैं। क्रमशः भाई दूज आता हैं। इस बार दीप पर्व विशेष योग संयोग में मनाया जाएगा.

धनतेरसइस दिनधनतेरस के साथ प्रीति योग भी बन रहा है। कहते है कि इस योग में खरीदी गई वस्तुएं काफी फलदायक मानी जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन नई वस्तु खरीदने से घर में सुख,समृद्धि आती है।

धन्वंतरि जयंतीइस दिन धन्वंतरि जयंती के साथ आयुष्मान योग भी बन रहा है।मान्यता के अनुसारइस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा करने से जातक के आयु में वृद्धि होती है।

दिपावलीइस दिन दीपावली के साथ सौभाग्य योग भी बन रहा है।इस दिन मां लक्ष्मी जी के पूजन के साथ इस योग में किए शुभ कार्य आपके सौभाग्य में वृद्धि करते है।इस दिन पितरों को दीपदान भी किया जाता है

सोमवती अमावस्या: इस दिन सोमवती अमावस्या है और मान्यतानुसार इस दिन किसी पवित्र नदी या तालाब स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दृष्टि से सोमवती अमावस्या का स्नान रहेगा।

गोवर्धन पूजा,अत्रकूट महोत्सव: इस दिन गोवर्धन पूजा,अत्रकूट महोत्सव के साथ शोभन योग भी बन रहा है। कहते है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा के साथ अपने बड़ों से आशीर्वाद लेने से आपके धन्य, धान्य की प्राप्ति होती है।

भाई दूज: इस दिन भाई दूज के साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में भाईयों का तिलक करने से उनकी आयु में वृद्धि होती है।

Leave a comment