
नई दिल्ली: देश का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट्स ने अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए है। कहीं दोस्ती को कहीं प्यार घर के लोगों में दिखाई पड़ता है। इससे लोग इस शो को बेहद पसंद कर रहे है। ऐसे में घर का रितिक रोशन कहे जाने वाला गौतम विज काफी दमदार खेलता नजर आ रहा है। अभी तक में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट शायद गौतम विज ही हैं। निम्रत के बाद वहीं घर के दूसरे कप्तान बने थे। जिसे वो बखूबी निभाते हुए भी नजर आए।
दूसरी तरफ शो में सौंदर्या से साथ उनका लव एंगल भी बनता नजर आ रहा है। जिसे लोगों बेहद पसंद भी कर रहे है। वहीं कम लोगों उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सच को जानते है। बहुत ही पम लोग जानते होगे की वो तलाकशुदा है। पत्नी ऋचा गेरा संग गौतम विज ने साल 2013 में शादी रचाई थी। शादी के ठीक सात साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दिसंबर 2020 में इनका तलाक हो गया था।
तलाशशुदा है गौतम विज
घर का सबसे मैच्योर और गुड लुकिंग लड़का गौतम विज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो, वो इस बारे में किसी से बात करना ज्यादा पसंद नहीं करते है। वहीं बिग बॉस में आने से पहले उनके दिए एक इंटरव्यू में उसने इसपर सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि, वो अभी सिंगल है। उनका तलाक हो चुका है, लेकिन उनका आज भी अपनी एक्स वाइफ संग ठीक-ठाक सा रिश्ता बना हुआ है। वो दोनों ही काफी कॉर्डियल हैं। कभी-कभी दोनों में बात भी हो जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि हम दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए खराब चीजें नहीं हैं। एक-दूसरे के लिए खराब सोच भी नहीं हैं। शायद स्थिति ऐसी थी जो हमारे बीच रिश्ता खराब हो गया।
7 साल का रिश्ता था ऋचा गेरा से
साथ ही उन्होंने बताया कि, मेरी पर्सनल लाइफ सभी के लिए ओपन है। इसमें कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है। ऋचा और मैं, हम दोनों ही एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। शादी की, अलग हो गए। हमारे पेरेंट्स आज भी आपस में उठते-बैठते हैं। मेरे और ऋचा में भले ही चीजें खराब हो गई हों, लेकिन पेरेंट्स के बीच सब ठीक हैं। मैंने हमेशा उनकी इज्जत की है और आगे भी करता रहूंगा। गौतम विज और ऋचा गेरा ने अपना रिश्ता लगभग सात साल बाद खत्म किया। इसपर उन्होंने ने कहा कि समय के साथ चीजें बदलती हैं। आप मैच्योर होते हैं और आपकी सोच भी बदलती है। ऋचा और मैं, हम दोनों ही अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। ऋचा को अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रखना पसंद है जो मैं बतौर एक्टर नहीं रख सकता। अपने काम की वजह से मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था। वह जानती थी कि मैं कहां से आता हूं। मेरा काम क्या है। तो ऐसे में जब हम एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं, तो इससे अच्छा है कि दोनों अलग रहें और अपनी जिंदगी जिएं। हम दोनों ने ही अपनी शादी अच्छे नोट पर खत्म की। इसलिए हमारा दोस्त बनकर रहना ठीक हैं। इससे शायद हम दोनों एक-दूसरे को जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित रख सकते हैं।
कौन है गौतम विज
गौतम राज दिल्ली का रहने वाला एक हैंडसम हंक है। जिन्होंने अपनी स्कूलिंग तो यहीं से की थी और आगे पढ़ने के लिए वो कनाडा चले गए थे। करियर कि बात करे तो उन्होंने सबसे पहले बैक में नौकरी की इसके बाद वह एक्टर बने। कई वेब सीरीज में उन्होंने काम किया। साथ ही बॉलीवुड डेब्यू में भी खुद को अजमाया। इसके साथ ही वो कई फैमस टीवी शो में भी काम कर चुके है, जैसे 'इश्क सुभान अल्लाह', 'पिंजरा खूबसूरती का' और 'साथ निभाना साथिया 2'। उन्हों स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी है। क्रिकेट, मार्शल आर्ट्स और किकबॉक्सिंग करना पसंद करते हैं।
Leave a comment