गुड़ अच्छा या शहद... जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है फायदेमंद

गुड़ अच्छा या शहद... जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है फायदेमंद

नई दिल्ली: आज के आधुनिक समय में हम अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नही दें पाते जिससे हमें बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक बीमारी है मधुमेह। मधुमेह को आम भाषा में शुगर या डायबिटीज भी कहते है। दरअसल ज्यादातर लोग घर के खाने को छोड़कर बाहर के खाने को खाना पसंद करते है। जिस वजह से शरीर में कई बीमारियां अपना घर बना लेती है। वहीं 10 में से 7 लोगों शुगर की बीमारी से ग्रस्त है। हालांकि इस बीमारी का इलाज अपने ही हाथ में होता है यानी कि शुगर की बीमारी चीनी से बनी चीजों के सेवन से बढ़ती है। इसको कम करने के लिए हमें मिठी या फिर चीनी से बनी चीजों का सेवन बंद करना होगा। ताकि इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।

दरअसल शुगर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बहुत सी चीजे ऐसा है जिसके सेवन से डायबिटीज को कम किया जा सकता है। जिसमें से ब्लैक कॉफी, हरी सब्जियां, फल, गुड, शहद इत्यादि। वहीं आज हम आपको शुगर की बीमारी को कम करने के लिए गुड या शहद में से कौन सी चीज सबसे बेहतर है। जिसके सेवन से आपको
अधिक फायदा होगा इसके बारे में बताएंगे।

गुड़ अच्छा या शहद

गुड़ या शहद, शुगर दोनो में पाया ज्याता है लेकिन अगर आप बिना मिठे के खान-पान का सेवन नही कर सकते तो आप शहद का इस्तमाल कर सकते है। शहद मेंनेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से मधुमेह कंट्रोल में रखा जा सकता है।

गुड़ के पोषक तत्व

मधुमेह में हमें चीनी का सेवन से ज्यादा गुड़ को हेल्दी माना जाता है। गुड़ के अंदर मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, आयरन, ऊर्जा और जिंक मौजूद है। जिससे चीनी से ज्यादा गुड़ का सेवन बेहतर है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें ग्लाइसेमिक इंडेक्स गुड़ और चीनी दोनो में ही ज्यादा होता है। जो सेहत के लिए सही नहीं है।

शहद केपोषक तत्व

मधुमेह में शहद का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है। रोज के जीवन में हम चीनी का उपयोग ज्यादा करते है लेकिन शुगर के मरीज के लिए चीनी की बजाए शहद का प्रयोग कारगर साबित माना जाता है। शहद के अंदर प्रोटीन, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, जिंक, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इससे हमारा शुगर लेवल हेल्दी रहता है।

Leave a comment