Paris Olympics 2024: क्या चोट के कारण गोल्ड मेडल चुके नीरज चोपड़ा? पिता ने बताई पूरी बात

Paris Olympics 2024: क्या चोट के कारण गोल्ड मेडल चुके नीरज चोपड़ा? पिता ने बताई पूरी बात

Neeraj Chopra In Paris Olympics: शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। हालांकि, उनसे भारत को गोल्ड की उम्मीदें थी लेकिन वो इसमें असफल रहे। गोल्ड इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से आया है। नदीम ने ना सिर्फ गोल्ड मेडल जीता है बल्कि उन्होंने 92.97 का थ्रो फेंककर ओलंपिक के पिछले रिकॉर्ड को भी धवस्त कर दिया है। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में भारत का ये पांचवा मेडल है और पहला सिल्वर मेडल है। इसके अलावा भारत ने चार कांस्य पदक अपने नाम किया है। बता दें, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड भी शामिल था।

 

नीरज पर चोट हुई हावी

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, नीरज के द्वारा किए गए कुल 6 थ्रो में से 4 फाउल रहा। अब नीरज चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि लगता है मैच में उनपर इंजरी भारी रहा है। इसके साथ ही उनके पिता ने कहा कि हम इसे प्रेशर नहीं कह सकते हैं। सभी का दिन होता है और आज नदीम का दिन है। उन्होंने आगे कहा कि लगातार  दूसरे ओलंपिक के जेवलिन थ्रो में भारत को मेडल मिला, ये बहुत बड़ी बात है।

नीरज ने रच डाला इतिहास

नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीत इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद नीरज ऐसे पहले एथलिट बन गए हैं, जिन्होंने एथलेटिक्स में दो मेडल आपने नाम किया है। हालांकि, ओलंपिक में इससे पहले ही कई खिलाड़ियों ने मेडल जीता है। जिसमें सबसे पहला नाम सुशील का है, जिन्होंने 2008 में कांस्य और 2012 में रजत पदक जीता था। इसके अलावा बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने 2016 में सिल्वर और 2020 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। पेरिस ओलंपिक में ही लगातार दो कांस्य मेडल जीत कर इस लिस्ट में मनु भाकर ने अपना नाम दर्ज करवा लिया था।

Leave a comment