Dhoom 4: धूम-4 में नहीं दिखेंगीं 'आशिकी गर्ल', फिल्म की रेस में शामिल हैं ये दो एक्ट्रेस

Dhoom 4: धूम-4 में नहीं दिखेंगीं 'आशिकी गर्ल', फिल्म की रेस में शामिल हैं ये दो एक्ट्रेस

Dhoom-4 Film Cast: धूम-4 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि फिल्म को लेकर कोई आधिकारीक घोषणा नहीं हुई है। रणबीर कपूर के एक्शन से भरी फिल्म कई महीनों से चर्चाओं में है। शुरू में बताया जा रहा था कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी लेकिन अब इसपर ग्रहण लगात हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी " तू झूठी मैं मक्कार " में धमाल मचा चुकी है।

:मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर धूम-4 की रेस में शामिल नहीं है। श्रद्धा के बजाए कियारा आडवाणी और इसमें एक अभिनेत्री कॉप और दूसरी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट से ये साफ नहीं हो सका है कि कौन सी अभिनेत्री पुलिसवाली और कौन सी खलनायक की भूमिका निभाएंगी। वहीं, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर लगना भी बाकी है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़        

फैंस ने सोशल मीडिया के जरीए अपनी राय वयक्त किया है। कुछ ने शरवरी वाघ के फिल्म के लिए नाम सामने आने पर उत्साह दिखाया, जबकि अन्य ने कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर निराशा व्यक्त की। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी भूमिकाओं में दोहराव महसूस होता है। दूसरी ओर, ऐसा लगता है कि शरवरी के नाम पर अधिक सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं। कई लोग उन्हें 'धूम' जैसी प्रमुख फ्रेंचाइजी में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।                                                      

अयान मुखर्जी करेंगे फिल्म का निर्देशन

धूम 4' को लेकर खबरे आ रही थी कि आदित्य चोपड़ा, विजय कृष्ण आचार्य को निर्देशक के रूप में ला रहे हैं। हालांकि, हालिया अपडेट में कहा गया है कि विजय कृष्ण नहीं बल्कि अयान मुखर्जी फिल्म के निर्देशक होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी, अभिनीत यशराज फिल्म की 'वॉर 2' का निर्देशन कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी, 'धूम 4' का भी निर्देशन कर सकते हैं।                                                                         

Leave a comment