Dhanteras 2023: इस धनतेरस आपके घर होगी धन की बारिश, बस करें ये आसान से उपाएं

Dhanteras 2023: दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर की पूजा की जाती है। इतनी ही नहीं इस दिन सोना-चांदी और झाडू घर पर लाना काफी शुभ माना जाता है।इस बारधनतेरस 10 नवंबर 2023 को है। इस दिन 13 अंक का विशेष महत्व है। तोआज हम आपको कुछ ऐसे उपाए पाएंगे जिसके करने से आपके घर धन की बारिश होगी।
धनतेरस पर करें ये उपाय
-
13 कौड़ियां- आर्थिक लाभ के लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल में 13 कौड़ियों को हल्दी में रंगकर पूजा में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को अर्पित करें और फिर रात के समय इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोनों में दबा दें। माना जाता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है। लक्ष्मी आकर्षित होती हैं. पैसों की कोई कमी नहीं है.
-
13 दीपक- धनतेरस से रोशनी का त्योहार शुरू होता है. इस दिन शाम के समय 13 दीपक जलाकर घर और आंगन के बाहर रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे नौकरी और बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
-
बर्तन में 13 धनिये- कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में पीतल का बर्तन लेकर पैदा हुए थे, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन लोग खरीदे गए बर्तनों में अनाज, धनिया आदि रखते हैं। मान्यता है कि इससे अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इस दिन चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ होता है।
-
13 सिक्के -धनतेरस पर लोग आमतौर पर सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं। ऐसे में इस दिन एक नया चांदी का सिक्का और कुछ पुराने सामान्य सिक्कों को हल्दी से रंग लें और फिर उन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। कहा जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक संकट और कर्ज से शीघ्र मुक्ति मिलती है।
-
13 चीजों का दान- धनतेरस के दिन अन्न, वस्त्र, दीपक, लोहा, नारियल, मिठाई आदि चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है. इससे धन में वृद्धि होती है। कहा जाता है कि अगर धनतेरस पर 13 की संख्या में इन चीजों का दान किया जाए तो दुर्भाग्य कभी पास नहीं आता।
-
मंत्र का 13 बार जाप करें- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धान्यधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा। यह कुबेर देव का मंत्र है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुबेर मंत्र का 13 बार जाप करने से अपार धन की प्राप्ति होती है।
Leave a comment