
Dhantaras 2023: दिपावली आने वाली है और धनतेरस का त्योहार दिवाली के त्योहार का आरंभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोने चांदी और बर्तन की खरीददारी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना वृद्धि होती है। वहीं धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदने से मनाही भी है उन चीजों को खरीदने से ऐसा कहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धनतेरस के दिन कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए
धनतेरस के दिन सोना चांदी की चीज खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी होती हैं जिसे घर में लाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर घर लाते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
गोमती चक्र
धनतेरस के दिन आप गोमती चक्र को भी घर में ला सकते हैं। इसे मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। गोमती चक्र को दिवाली की पूजा में भी जरूर रखना चाहिए।इसके अलावा अक्षत यानी बिना खंडित हुए चावल भी बहुत ही शुभ माने गए हैं। इसलिए धनतेरस पर घर में अक्षत भी जरूर लाने चाहिए। साथ ही आप धनतेरस पर पीतल के बर्तन भी खरीद कर ला सकते हैं, इससे सुख-समृद्धि आती है।
लक्ष्मी गणेशकी मूर्ति
दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति भी जरूर लानी चाहिए। इसे बहुत-ही शुभ माना जाता है।इसके साथ ही आप चांदी या सोने के सिक्के भी घर लेकर आ सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें
स्टील और एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं मानी जाती। जानकारी के अभाव में लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है जो जीवन में कई प्रकार की मुश्किलें पैदा कर सकता है। शास्त्रों के अनुसार सिर्फ पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है।
कांच के बर्तन
धनतेरस पर कांच के बर्तन से इससे जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, ऐसा कहा जाता है कि कांच में भी राहू का वास होता है। वहीं चीनी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है।
प्लास्टिक के बर्तन
धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजें खरीदी जाती हैं लेकिन लोहे से बनी वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचना चाहिए। कहते है इस दिन लोहा घर लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं। सौभाग्य जो होता है वो दुर्भाग्य में बदल जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चे बढ़ने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता। इसके साथ ही धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी वस्तुओं जैसा गुलदस्ता की खरीदारी से बचना चाहिए। प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता। धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ माना गया है। गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर नहीं लानी चाहिए।
Leave a comment