Dhantaras 2023: धनतेरस पर इन चीजों के दान से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, घर में आती है सुख-समृद्धि

Dhantaras 2023: धनतेरस पर इन चीजों के दान से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, घर में आती है सुख-समृद्धि

Dhantaras 2023: हिंदू धर्म में धनतेरस का खास महत्व है। हर साल ये त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोने-चांदी और बर्तन की खरीददारी करते हैं। वहीं मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धनतेरस के दिन किन चीजों का दान शुभ होता है।     

सोना और चांदी का दान :धनतेरस एक ऐसा त्योहार जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा होती है। इस दिन सोने का दान काफी शुभ माना जाता है। सोना हमेशा से ही मानवता के इतिहास में खास जगह रखता है इसलिए इस दिन सोने का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता मिलती है। धनतेरस के दिन सोने के साथ साथ चांदी का दान भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि चांदी का दान करने से व्यक्ति को लाभ होता है और उसके जीवन में धन और समृद्धि आती है।

लोहे का दान :इसके अलावा धनतेरस के दिन लोहे का भी दान करना चाहिए। मान्यता है कि लोहे का दान करने से जीवन की सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।यही नहीं इस दिन लोहे का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।

झाड़ू का दान :इस दिन जितना शुभ झाड़ू खरीदना होता है उतना ही शुभ झाड़ू का दान करना भी होता है। कहा जाता है कि इस दिन जरुरतमंदों को झाड़ू का दान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन किसी मंदिर या गरीब व्यक्तियों के बीज झाड़ू का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

अनाज का दान :यही नहीं धनतेरस के दिन अनाज का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस के दिन अनाज का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता ये भी है कि धनतेरस के दिन अनाज दान करने से घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।  

वस्त्र का दान : इस खास त्योहार पर वस्त्र का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गरीबों के बीच वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कि इस दिन कपड़े का दान करने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

घी का दान :धनतेरस के खास पर्व पर घी का दान भी काफी शुभ माना जाता है। इस दिन घी का दान करने से आर्थिक संपत्ति, समृद्धि, और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

Leave a comment