Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, ठंड में होगी बढ़ोतरी

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, ठंड में होगी बढ़ोतरी

Delhi Weather Update:देश की राजधानी दिल्ली में लगातार ठड़ में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। साथ ही दिल्ली में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। वहीं दिल्ली में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग अनुसार राजधानी में बारिश होने के आसार है। अगर बारिश हुई तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई गई।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज राजधानी के नई दिल्ली इलाके में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। साथ ही हल्ली बारिश होने संभावना जताई गई। दिल्ली में आज यानी 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कल कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

बीते दिन हुई बारिश से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही राजधानी में तेज हवाओं का दौरा भी जारी है। इसका असर भी देखने को मिला है। बुधवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया था। वहीं वीरवार को एक बार फिर दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। अगर आज और कल बारिश होती है। तो एक बार प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है।

 

Leave a comment