
DELHI VIDHAN SABHA CHUNAV: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में 15 दिनों का समय बचा है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के साथ प्रचार अभियान में जुटी हुई है। वहीं में भाजपा अपनी जीत के लिए पूरे जोरो-शोरो के साथ प्रचार में लगी हुई है। दरअसल, 26 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा इस बार सत्ता में वापसी की तलाश कर रही है। भाजपा ने दिल्ली में अपनी सत्ता वापसी के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान टीम 27 का गठन किया है। इस टीम में पार्टी के बड़े नेता है जो संगठन का भी अनुभव रखते हैं।
इस टीम 27 की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भूपेंद्र यादव गजेंद्र शेखावत मनसुख मांडविया, पीयूष गोयल, सुनील बंसल, अनुराग ठाकुर, विनोद तावड़े, ब्रजेश पाठक सरीखे नेताओं के नाम शामिल हैं। बता दें,यह सभी नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में अगले 15 दिनों तक दिए गए इलाकों में पॉलिटिकल मैनेजमेंट का काम देखेंगे। बीजेपी पार्टी ने इन सभी नेताओं को 2-2 सीट जिताने की जिम्मेदारी दी है। ये सभी बड़े नेता विधानसभा क्षेत्र की 54 सीटों पर पार्टी की जीत के लिए पूरे दमखम से लगें हुए हैं।
भाजपा की टीम-27 कुछ इस प्रकार हैं।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दो विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा का काम देखेंगे। तो वहीं भूपेंद्र यादव को महरौली और बिजवासन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को शकूरबस्ती और मादीपुर को काम सौंपा गया है। साथ ही पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट और वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक प्रबंधन का काम दिया गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को विधानसभा क्षेत्र नरेला और बवाना में मोर्चा संभालने है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिल्ली के आदर्श नगर और बुराड़ी क्षेत्र में प्रचार अभियान का काम मिला है।
Leave a comment