Search KhabarFast

Press ESC to close

वसंत कुंज के इंस्टीट्यूट में छेड़छाड़ का मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाबा के तीन सहयोगियों ने कबूला अपना गुनाह

वसंत कुंज के इंस्टीट्यूट में छेड़छाड़ का मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाबा के तीन सहयोगियों ने कबूला अपना गुनाह

Baba Chaitanyanand News: दिल्ली के वसंत कुंज के इंस्टीट्यूट में छेड़छाड़ का मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाएं, श्वेता शर्मा जो एसोसिएट डीन है, भावना कपिल जो एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर है और काजल जो सीनियर फैकल्टी है इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी के कहने पर स्टूडेंट्स को धमकाया, सबूत मिटाने की कोशिश की और उसके गलत कामों में साथ दिया।  

जांच में ये भी सामने आया कि ये तीनों महिलाएं लड़कियों पर सख्ती दिखाने, डिसिप्लिन और पंक्चुअलिटी के नाम पर दबाव डालती थी। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने आरोप मान लिए है। इसके अलावा पुलिस की टीम अल्मोड़ा में उस गेस्ट हाउस में पहुंची। जहां पर आरोपित पार्थसारथी कुछ गर्ल स्टूडेंट्स के साथ रुका था और जांच में ये बात कन्फर्म हो गई है।

बाबा के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं 

पुलिस को बाबा के फोन से भी कुछ सबूत मिले है। जिनमें वो स्टूडेंट्स की योगा ग्रुप में डाली गई। तस्वीरों पर गलत और अश्लील कमेंट करता हुआ दिखाई देता है।पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सबसे हैरानी की बात ये है कि इन 5 दिन की रिमांड में बाबा के चेहरे पर किसी भी तरह का पछतावा या शर्मिंदगी बिल्कुल नहीं दिखी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी पर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे

Derogetry Sologan In JNU: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

झमाझम बारिश से सहमे पुडुचेरी और ओडिशा, चक्रवाती तूफान का खतरा; येलो अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Hit Odisha:चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच पुडुचेरी और ओडिशा में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने

'कोई भी लक्ष्य इंडियन एयर फोर्स के पहुंच से बाहर नहीं', वायुसेना प्रमुख की पाक को चेतावनी

Indian Air Force: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने रविवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता से कोई भी दुश्मन लक्ष्य सुरक्षित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast