Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, पार्क में बैठे युवक को मारी पांच गोलियां, हालत गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, पार्क में बैठे युवक को मारी पांच गोलियां, हालत गंभीर

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात त्रिलोकपुरी में पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहे युवक को बदमाशों ने मारी 5गोलियां मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पास के अस्पतला में भर्ती करा दिया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना कल्याण पुरी थाना क्षेत्र त्रिलोकपुरी का है। जहां पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहे युवक को बदमाशों ने मारी 5गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक की पहचान रवि के तौर पर हुई है, जो त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकादमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खांगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।

हिरासत में 2आरोपी

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रवि के परिवार की एक दूसरे परिवार के साथ करीब 10साल रंजिश चल रही है।

अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियां चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।

Leave a comment