Delhi: शाहदरा में बदमाशों ने चलाई 7-8 राउंड गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Delhi: शाहदरा में बदमाशों ने चलाई 7-8 राउंड गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Delhi News: देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने इलाके में 7-8 राउंड फायरिंग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले शख्स का नाम सुनील जैन बताया जा रहा है। जो शाहदरा के विश्वास नगर इलाके का एक बर्तन व्यापारी है। बता दें, गोली लगने के बाद शख्स को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस धटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शाहदरा डीसीपी  ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में उन्हें पीसीआर कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 52 वर्षीय सुनील जैन घायल हो गए थे। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे।

कॉल पर बताया कि एक एम/सी में आए दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। शाहदरा डीसीपी  ने आगे बताया कि क्राइम टीम को मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरु हो चुकी है।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने दी प्रतिक्रिया

बता दें, इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा 'अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

Leave a comment