
नई दिल्ली: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "कैसी शपथ? इसका समय 30दिन, 45दिन होता है। इससे बड़ी शपथ क्या होगी जो हम लोकसभा में लेते हैं? ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। 100-100लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो नेहरू जी, इंदिरा जी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। मुद्दों का जवाब दें।
‘राहुल गांधी किसी हमले से नहीं डरते...’
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "इन 10-11 सालों में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिससे उन्होंने(भाजपा) नेहरू जी की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियां निभानी चाहिए, अतीत की बात करना बंद करें, आज जो हो रहा है उस पर बात करें, SIR क्यों किया जा रहा है इसका जवाब दें, वोट चोरी के मुद्दे पर बात करें। अगर ये सच नहीं है तो जनता को बता दें। राहुल गांधी किसी हमले से नहीं डरते, सह लेंगे सब कुछ, बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।"
Leave a comment