
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातोंपर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस कई ऑपरेशनों को अंजाम दे रही है। इस बार शाहदरा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बीते अप्रैल से 15 दिसम्बर के बीच दो चरणों मे चलाये गए ऑपरेशन में दिल्ली समते हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार आदि के विभिन्न जिलों से 2करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य के कुल 555मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी फ़ोन को तलाशने और आरोपियों तक पहुचने में तकनीकी निगरानी टीम शाहदरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑपरेशन विश्वास को पूरी तरह से कामयाब बनाने के लिये शाहदरा जिले की विभिन्न पुलिस चौकियों की 14टीमों को तैनात किया गया था। बता दें कि ऑपरेशन विश्वास का पहला चरण अप्रैल से जुलाई तक चलाया गया जिसमें 311 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलाया गया, जिसमें 244 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए। इन दोनों ऑपरेशन में 45 स्नैचर और लुटेरे गिरफ्तार किए गए। इस ऑपरेशन में कुल 376 से अधिक लोग पकड़े गए। जिनको जेल भेजा गया।
ऑपरेशन विश्वास यानी जनता में विश्वास लाना
ऑपरेशन विश्वास में लक्ष्य एक हज़ार मोबाइल फ़ोन को तलाशना और उनके मालिकों को सौंपना है। ऑपरेशन विश्वास यानी जनता में विश्वास लाना और दिल्ली पुलिस और जनता के बीच के गेप को भरना है।
Leave a comment