
Delhi Crime: उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर थाना की टीम ने एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को दबोचा है। पैट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जो आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने मौके से 2 खाली कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी कई अपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि बीते 8अक्टूबर को भारत नगर की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान हुकुम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो हुकुम सिंह ने ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और हुकुम सिंह के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गया आरोपी शातिर ऑटो लिफ्टर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जो गाड़ी बरामद की है वो भी चोरी की पाई गई है।
फरार अपराधी की तालाश में जुटी पुलिस
फिल्हाल पुलिस के मुताबिक ये कुल 5लोग थे, लेकिन अभी आरोपी हुकुम सिंह को दबोचा गया है। पकड़ा गया आरोपी 14 मामलों में शामिल पाया गया है। बहरहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
Leave a comment