Delhi News: जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली जान , शक की सुई बिश्नोई गैंग की तरफ

Delhi News: जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली जान , शक की सुई बिश्नोई गैंग की तरफ

Firing In Delhi: स्कूटी सवार बदमाशों ने दक्षिण दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिगं की। ग्रेटर कैलाश के एक जिम संचालक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने जिम मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने के जरिए ली है।

बताया जा रहा है कि उस जिम मालिक को पांच गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीपी अंकित चौहान ने कहा कि रात 10:45बजे ए ब्लॉक स्थित जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसे गोली लगी है, उसका नाम नादिर अहमद शाह है। वह पार्टनरशिप में जिम चलाता है।

चश्मदीद ने बताई पूरी वारदात

मौके पर मौजूद आरडब्लूए की अध्यक्ष राजेंद्र शारदा ने कहा कि स्कूटी पर दो युवक आए थे। जिन्होंने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एक दर्जन से गोली फायर की गई। जिस जिम संचालक को गोली मारी गई। उसने पांच महीने पहले अपना जिम शुरू किया था। जब जिम बंद करके गाड़ी में जाने लगा था। तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनपर गोली बरसाई।  उसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। गाड़ी पर भी कई गोली के निशान है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की पांच टीमें बना दी गई है। डीसीपी का कहना है टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्दी मामले के बारे में पता लग जाएगा।  

शक की सुई बिश्नोई गैंग की तरफ

हमलावरों ने जिस शख्स को गोली लगी उसका नाम नादिर शाह बताया जा रहा है। वह अफगान मूल का है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा लग रहा है। नादिर शाह पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं। नादिर का जेल में बंद गैंगस्टर रोहित चौधरी का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है की रोहित चौधरी गैंग लॉरेश विश्नोई का विरोधी गैंग है। IND VS BAN TEST: सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेशी टीम में खौफ , लिट्टन दास की बातों से खुश होगी टीम इंडियाDelhi News: जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली जान , शक की सुई बिश्नोई गैंग की तरफ  

 

 

Leave a comment