Delhi: होटल में मिली महिला का लाश तो गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी का शव, पुलिस के उड़े होश

Delhi: होटल में मिली महिला का लाश तो गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी का शव, पुलिस के उड़े होश

Delhi Crime: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला। जिसके कुछ घंटों बाद गुरुग्राम के रेलवे ट्रैक से उसके दोस्त का शव बरामद किया गया है। हालांकि ये घटना कैसे हुई, उसके रहस्यों पर अभी भी पर्दा पड़ा है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इन दोनों की मौत कैसे और क्‍यों हुई?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक होटल में 22साल की एक महिला का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला का नाम काजल बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। वह पेशे से ब्यूटीशियन थी। वहीं काजल की मौत के कुछ घंटों के बाद उसके दोस्त सुरेंद्र सिंह का शव गुरुग्राम के रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला 14दिसंबर को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने 16दिसंबर को राज पार्क पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरु कर दी थी। जिसके बाद उसका शव 17दिसंबर को एक होटल में मिला था। शव बरामद होने के बाद अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम कराया।

साथ में किया होटल में चेक-इन

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत का तात्कालिक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन प्रारंभिक जांच के दौरान ये पता चला है कि दोनों ने एक साथ होटल में चेक-इन किया था। लेकिन चेक-इन करने के कुछ देर बाद लड़का अकेले ही होटल से बाहर चला गया था। जिसके बाद ब्यूटीशियन का शव होटल कमरे से संदिग्ध हालत मिला था।

पुलिस अध‍िकारी ने बताया कि उन्हें आशंका है कि महिला ने खुद अपनी जान दी होगी। हालांकि, मौके पर से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सबूतों के आधार पर एक्‍शन लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, काजल का दोस्त सुरेंद्र सिंह जोधपुर का रहने वाला है। जिसने 14दिसंबर को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक होटल का कमरा बूक कराया था।

जांच में जुटी पुलिस

लेकिन जब लड़का अकेले होटल के कमरे से बाहर निकला, तब होटल के कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। लेकिन जब कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद होटल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कमरा खोलने के बाद पुलिस ने काजल का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया। जिसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काजल मंगोलपुरी के आर ब्लॉक की रहने वाली थी। जिसका दो साल पहले तलाक हो गया था। हालांकि पुलिस का मानना है कि लड़की की मौत के बाद ही लड़के ने गुरुग्राम जाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।   

Leave a comment