
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी समेत एक घर के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनका बेटा यानी परिवार का चौथा सदस्य बाहर घूमने गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 53 वर्षीय राजेश, 47 वर्षीय कोमल और 23 वर्षीय कविता शामिल हैं। इस घटना पर बेटे ने कहा कि वो घर से बाहर कहीं टहलने गया था, जब माता-पिता और बहन की हत्या हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रिपल मर्डर मामले में नेब सराय पुलिस स्टेशन ने कुछ अपडेट दिए हैं और बताया कि पुलिस स्टेशन में सुबह 6.53 बजे कॉल आया था। पुलिस के मुताबिक, घटना देवली गांव में पुरानी चौपाल इलाके की है. हत्या में मारे गए तीनों लोग एक ही परिवार के थे, जिसमें पति, पत्नी और बेटी शामिल है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मृतक राजेश के बेटा अर्जुन ने पुलिस टीम को हत्या की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि वह मॉर्निंग वर्कआउट के लिए गया था और लौटने के बाद उसने घर तीन शवों को देखा। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment