WEATHER UPDATE: बेमौसम बारिश से तापमान में भारी गिरावट, इन राज्यों में आज भी हो सकती है वर्षा

WEATHER UPDATE: बेमौसम बारिश से तापमान में भारी गिरावट, इन राज्यों में आज भी हो सकती है वर्षा

Weather update: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश जारी है। हालांकि बारिश का असर सीधा तापमान पर पड़ा और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में आज तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में  दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दो दिन के बाद दिल्ली में खिली धूप

दरअसल बीते कुछ दिनों से दिल्ली समेत देशभर के कई हिस्सो में बारिश हो रही है। दिल्ली में भी हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहते है। हालांकि आज सुबह दिल्ली में धूप दिखाई दी है। लेकिन ये कहना मुश्किल है कि दोपहर के समय चिलचिलाती धूप निकलें, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश का संभावना

मौसम के अनुसरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कई जगहों पर गरज के साथ बारिश  की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें संभव हैं। पूर्वी राजस्थान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

Leave a comment