Delhi Crime: नंद नगरी में युवक की हत्या से हड़कंप, लड़की से छेड़छाड का कर रहा था विरोध; 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: नंद नगरी में युवक की हत्या से हड़कंप, लड़की से छेड़छाड का कर रहा था विरोध; 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी एच ब्लॉक में पार्क के अंदर बदमाशों ने राहुल नाम के युवक के गर्दन में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया दिया। पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में रहने वाले राहुल नाम के युवक के परिजनों के मुताबिक राहुल नाम के शख्स को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। राहुल के परिजनों के अनुसार क्षेत्र में ही रहने वाले आपराधिक छवि के लड़कों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके चलते सुंदर नगरी एच ब्लॉक निवासियों ने लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे तो तभी कही से राहुल औरमनीष भी वहां पहुंच गया और राहुल ने भी मोहल्ले की लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया। छेड़छाड़ कर रहे लड़कों के साथ राहुल की कहासुनी हो गई। जिसके बाद छेड़छाड़ कर रहे लड़कों ने राहुल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें बताया जा रहा है कि इस हमले में राहुल की गर्दन में चाकू मार दिया है। जिसके बाद राहुल की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे मृतक राहुल पेशे से वाईफाई का काम करता था। राहुल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इलाके के लोगों में भी गम का माहौल है।

दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी इलाके में 28 वर्षीय मनीष की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो भाइयों अरबाज और सलमान को गिरफ्तार किया है। मनीष अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था जब उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया, जिन्होंने बाद में कथित तौर पर उसे चाकू मार दिया।

Leave a comment