Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में खौफनाक मर्डर, नंद नगरी ने बेटे का झगड़ा छुड़ाने आए 35 वर्षीय मोहम्मद उमरदीन की मौत

Delhi News: दिल्ली में खौफनाक मर्डर, नंद नगरी ने बेटे का झगड़ा छुड़ाने आए 35 वर्षीय मोहम्मद उमरदीन की मौत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेटे का झगड़ा छुड़ाने पहुंचे 35वर्षीय मोहम्मद उमरदीन की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन परिवार शादी की सालगिरह की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन घर में मातम छा गया। सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के दावों के बावजूद बदमाश इतने बेखौफ कैसे हो गए?

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 16वर्षीय कैफ पर हमले की सूचना मिलते ही उसके पिता मोहम्मद उमरदीन मौके पर पहुंचे थे, लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सरेआम फायरिंग कर दी। गोली सीधे उमरदीन के सीने में लगी और जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में आए दिन होते है झगड़े और आपराधिक घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन झगड़े और आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और सख्ती नज़र नहीं आती। अगर समय रहते इलाके में निगरानी बढ़ाई जाती तो शायद यह वारदात टल सकती थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करने की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल यही हैक्या हर बार घटना के बाद ही कार्रवाई होगी?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें