Delhi Crime: दिल्ली में बढ़ी आपराधिक घटनाएं, मामूली विवाद पर भाई के सामने युवक की गोली मारकर की हत्या

Delhi Crime: दिल्ली में बढ़ी आपराधिक घटनाएं, मामूली विवाद पर भाई के सामने युवक की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं लगातारबढ़ती जा रही है। बीती रात बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।    

राजधानी दिल्ली में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही विशेष तौर से दिल्ली का बाहरी जिला ,ताजा मामला मंगोलपुरी इलाके का बताया जा रहा है जब बीती रात कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी युवक अपने घर गए और पिस्तौल लाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मैं  दहशत फैल गई  गोली लगने से  युवक की मौके पर मौत हो गई आसपास से  पता करने पर मृतक का नाम पंकज बताया जा रहा है इसकी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के आला अधिकारी मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। उसकी पहचान पंकज के रूप में हुई है। हादसे पर मृतक के भतीजे के मुताबिक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पंकज का मंगोलपुरी के के ब्लॉक के तीन लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे क्यों लड़ रहे थे, लेकिन जब मैंने अपने चाचा (पंकज) को वहां देखा, तो मैंने बीच-बचाव किया। हमलावरों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए।'

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गईं है। वारदात वाले इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले पर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a comment