Delhi Ramleela: कुंभकरण का क‍िरदार निभा रहा था शख्स, स्टेज पर ही हमेशा के ल‍िए सो गया

Delhi Ramleela: कुंभकरण का क‍िरदार निभा रहा था शख्स, स्टेज पर ही हमेशा के ल‍िए सो गया

 Kumbhakarna Death in Ramleela: दशहरे के मौके पर जगह-जगह रामलीला का आयोजन होता है। दिल्ली में भी कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया गया। दिल्ली के मालवीय नगर में भी रामलीला का मंच सजा हुआ था। इसी दौरान रामलीला में रावण के भाई कुंभकरण का रोल निभा रहे कलाकार की मौत हो गई। कुंभकरण का रोल निभा रहे एक्टर को स्टेज पर ही हार्ट अटैक आया और हमेशा के लिए सो गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है। जहां रामलीला में एक एक्टर कुंभकरण का किरदार निभा रहा था। डिसके लिए उसे मंच पर सोना था। इसी बीच, उसके सिने में ऐसा दर्द उठा कि उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती है दिल्ली पुलिस?

वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना कल यानी शुक्रवार मालवीय नगर इलाके की है। जब पूरी दिल्ली दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से बना रही थी। इस रामलीला में कुंभकरण के किरदार को निभा रहे कलाकार का नाम विक्रम तनेजा था। उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।

मामले की जाँच में पता चला कि मृतक विक्रम तेनाज मालवीय नगर में सावित्री नगर रामलीला में कुंभकरण की भूमिका निभा रहे थे। वह मंच पर अपने किरदार में थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Leave a comment