Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली सरकार ने पुरानी गाड़ियों को लेकर बदल दिए नियम, अब ऐसे बेच सकते हैं अपनी कार?

दिल्ली सरकार ने पुरानी गाड़ियों को लेकर बदल दिए नियम, अब ऐसे बेच सकते हैं अपनी कार?

Delhi Old Vehicle Rule: दिल्ली में रहते हुए अगर आपने भी अपने पास 10 साल से पुरानी डीजल कार या 15 साल से पुरानी पेट्रोल कार रखी हुई है, तो बता दें कि दिल्ली सरकार ने अब पुराने वाहनों के लिए NOC जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के लिए एक साल की सख्त समय सीमा तय थी। वहीं, अब सरकार ने इस सीमा को पूरी तरह से हटा दिया।

क्या हैं नया नियम?

दिल्ली सरकार ने इस एक साल की NOC सीमा को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब चाहे कार को डी-रजिस्टर्ड हुए कितना भी समय बीत गया हो, कभी भी NOC के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10 साल से पुरानी डीजल कारें और 15 साल से पुरानी पेट्रोल कारें देश के किसी भी अन्य राज्य में री-रजिस्ट्रेशन कराई जा सकती हैं। ये फैसला उन लोगों के लिए राहत भरा है जो अपनी पुरानी गाड़ी को दूसरे राज्यों में चलाना चाहते हैं, बेचना चाहते हैं या फिर ट्रांसफर करना चाहते हैं। इस नए फैसले से पर्यावरण प्रदूषण घटेगा, ट्रैफिक कम होगा और लोगों को अपनी पुरानी गाड़ियों को बेचने या ट्रांसफर करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कैसे बेचे पुरानी कार?

बता दें कि नई व्यवस्था के तहत पुरानी कार को बेचना या ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब डी-रजिस्टर्ड वाहन का मालिक किसी भी समय NOC प्राप्त कर सकता है और अपनी कार को देश के किसी भी राज्य में री-रजिस्टर या बेच सकता है। इससे दो बड़े फायदे होंगे-पहला, दिल्ली से पुरानी गाड़ियों की संख्या कम होगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी। वहीं, दूसरा, वाहन मालिकों को अब सिर्फ स्क्रैपिंग का नहीं, बल्कि बेचने और ट्रांसफर करने का कानूनी विकल्प भी मिलेगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast