AAP को झटका! महिला-स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी-महिला सम्मान योजना पर उठाए सवाल

AAP को झटका! महिला-स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी-महिला सम्मान योजना पर उठाए सवाल

Delhi Government Clarify On Mahila Samman Yojna: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने महिला को सम्मान राशि देने का वादा किया था। जिसके तहत महिलाओं की सम्मान राशि को 1000से बढ़ाकर 2100करने का वादा किया गया था। अब इसपर विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार ने विज्ञापन देकर बताया है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना अभी लागू नहीं हुई है। साथ ही दिल्ली सरकार ने कहा कि योजना के आवेदन करने के लिए किसी को अपना दस्तावेज ना दें। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने घर-घर जाकर इस योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी।  

दिल्ली सरकार का स्पष्टीकरण     

दिल्ली सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणा विभाग की ओर से अखबारों में पब्लिक नोटिस देकर आगह किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभी सम्मान योजना को नोटिफाई नहीं किया गया है। इसी तरह संजीवनी योजना को लेकर भी कहा गया है कि यह अभी अधिसूचित नहीं है। विभाग ने कहा कि जब ये योजनाएं लागू की जाएगी, उसके बाद एक वेबसाइट भी लॉन्च किया जाएगा। जहां योग्यता और नियमों को बताया जाएगा।

इसी तरह संजीवनी योजना पर भी दिल्ली सरकार ने स्पष्टीकरण दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणा विभाग ने कहा कि अभी संजीवनी योजना भी लागू नहीं की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में 60से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज करना का ऐलान किया गया था। ये ऐलान अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस योजना के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने में जुटे थे।

आतिशी की गिरफ्तारी का प्लानः अरविंद केजरीवाल 

इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से लोग बुरी तरह बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप के सीनियर नेताओं के घर पर छापेमारी की जाएगी।     

Leave a comment