Search KhabarFast

Press ESC to close

स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर नीरज गिरफ्तार, 20 से ज्यादा दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर नीरज गिरफ्तार, 20 से ज्यादा दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

Big success of special cell: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास सदर्न रेंज की टीम और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से दो-दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बदमाश को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने पता लगाया कि बदमाश का नाम नीरज उर्फ कत्या है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं मुठभेड़ के बाद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में कात्या किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा है, उसके ऊपर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश नीरज उर्फ कटिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाया गया और जैसे ही स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में स्पेशल सेल ने भी फायरिंग की। इसके बाद पूरी तरह से घिर चुके गैंगस्टर ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया और टीम ने उसे दबोच लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast