
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 29उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद रह चुके हैं और वह पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
बीजेपी और अन्य दलों ने प्रमुख सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
बीजेपी ने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। यहां मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया है। इसके अलावा, दिल्ली की आठ और प्रमुख सीटों पर तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
हॉट सीट पर कौन किसके सामने?
- नई दिल्ली सीट: कांग्रेस से संदीप दीक्षित, आप से अरविंद केजरीवाल और बीजेपी से प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। 2013से अब तक इस सीट पर आप का ही कब्जा रहा है।
- कालकाजी सीट: मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 2015से इस सीट पर आप की जीत रही है। कांग्रेस ने भी यहां अपनी दावेदारी पेश की है।
- मालवीय नगर सीट: आप के टिकट पर सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को मैदान में उतारा है, जो दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने जितेंद्र कोचर को यहां से टिकट दिया है।
- बादली सीट:इस सीट पर आप के अजेश यादव, कांग्रेस के देवेंद्र यादव और बीजेपी के दीपक चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। 2015से इस सीट पर आप का दबदबा रहा है।
- बिजवासन सीट:बीजेपी ने पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। आप के सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस के देवेंद्र शेहरावत भी इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
- सीमापुरी सीट:यहां पर आप ने वीर सिंह धींगान, कांग्रेस ने राजेश लिलौठिया और बीजेपी ने कुमारी रिंकू को उम्मीदवार बनाया है।
- जंगपुरा सीट:इस सीट से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, कांग्रेस की फरहत सूरी और बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह चुनावी मैदान में हैं। यह सीट मुस्लिम और सिख बहुल है।
- पटपड़गंज सीट:आप के अवध ओझा, बीजेपी के रवींद्र नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
- कृष्णानगर सीट:बीजेपी ने अनिल गोयल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से गुरुचरण राजू और आप से विकास बग्गा इस सीट पर चुनावी मैदान में हैं।
- रिठाला सीट:आप के मोहिंदर गोयल, बीजेपी के कुलवंत राणा और कांग्रेस के सुशांत मिश्रा यहां चुनावी मुकाबला करेंगे।
41सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
दिल्ली विधानसभा की कुल 70सीटों में से बीजेपी ने अभी तक 29सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही 41और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। वहीं, एनडीए के कुछ सहयोगी दल, जैसे जेडीयू और लोजपा (आर), भी दिल्ली में अपनी सीटों पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। 2020में जेडीयू ने 2और लोजपा (आर) ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था।
दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर चुनावी घमासान देखने को मिलेगा। सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए पूरी ताकत से मेहनत कर रही हैं।
Leave a comment