
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान में अब तीन सप्ताह का ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कौन जीतेगा, कौन हारेगा और किसकी बनेगी सरकार, इसे लेकर हर कोई अपने-अपने अनुमान लगा रहा है। ऐसे में राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी सियासत से जुड़े लोगों ने नजरें बना ली हैं, जहां दिल्ली चुनाव को लेकर रोजाना भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
AAP को घाटा का अनुमान
फलोदी सट्टा बाजार में अनुमान लगाया गया है कि इस बार आप को बहुत सारी सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आकलन में जो आंकड़ा दिया गया है, उसमें साल 2020के मुकाबले आप की सीटों में करीब 40सीटे घट सकती है। 70विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आप के खाते में इस बार 37से 39सीट आने का अनुमान लगाया गया है। जबकि साल 2015में पार्टी ने 67और 2020में 62सीट जीती थीं। हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 36सीट का है।
भाजपा की सीटें बढेंगी
फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा के लिए दिल्ली में बढ़िया परिणाम की आशंका जताई गई है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, भाजपा को इस बार 25 से 35 सीट मिल सकती हैं। साल 2015 में 3और 2020 में 8 सीट जीतने वाली भाजपा के लिए इस हिसाब से कम से कम 3गुना सीटों की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, बहुमत का आंकड़ा भाजपा नहीं छू पाएगी, यह अनुमान भी फलोदी सट्टा बाजार में लगाया गया है।
कांग्रेस के लिए उम्मीद नहीं
साल 2013तक दिल्ली की सत्ता में लगातार 15साल बनी रहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में भी फलोदी सट्टा बाजार में थोड़े सुधार का अनुमान लगाया गया है, लेकिन बहुत ज्यादा सीटों की संभावना इस बार भी नहीं जताई जा रही है। कांग्रेस के लिए महज यह गनीमत की बात हो सकती है कि साल 2015और 2020में खाता खोलने में भी असफल रही कांग्रेस को इस बार 3सीट मिलने का आकलन फलोदी सट्टा बाजार ने लगा दिया है।
Leave a comment