
Delhi Election 2025: नतीजों से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी में एक बड़ी हलचल दिखाई दी है। पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक बड़ी बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों के नतीजों को घोषित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, यह बैठक आज सुबह करीब 11:30 बजे हो सकती है। मतदान के बाद आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस के भाजपा पर आरोप लगाए है। जिसके बाद पार्टी ने सभी विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संसद संजय सिंह ने नतीजों से पहले भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि नतीजों से पहले दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।
केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल
संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर गंभीर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी 55 सीटें आ रही हैं तो हमारी पार्टी के 16 उम्मीदवारों के पास फोन क्यों किए जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे उम्मीदवारों को फोन कर पार्टी छोड़कर आने पर मंत्री बनाने के साथ 15-15 करोड़ रुपए देने का दावा किया जा रहा है।
केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा, अगर इनकी 55 से अधिक सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत हैं?। साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एग्जिट पोल के सर्वे फर्जीं हैं और उनके सहारे माहौल बनाकर उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है।
Leave a comment